Wednesday, October 28, 2026
Home Latest गाड़ी और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत

गाड़ी और ट्रक में हुई भीषण टक्कर, 3 की मौत

यूपी (द स्टैलर न्यूज़)। यूपी के सुल्तानपुर में देर रात गाड़ी और ट्रक में भयानक टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरान 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों की पहचान सत्येन्द्रकांत पांडेय, शशिबाला पांडेय, रीता देवी निवासी बिहार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि यह लोंग प्रयागराज महाकुंभ से लौट रहे थे और जब वह कूरेभार टोल प्लाजा से आगे हलियापुर टोल प्लाजा के नज़दीक पहुंचे तो उनकी गाड़ी को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।

Advertisements

टक्कर इतनी भयानक थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे दौरान गाड़ी में सवार 3 की मौके पर ही मौत हो गई और 3 गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी गई पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को तुरंत अस्पताल दाखिल करवाया गया, यहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here