
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। लाजवंती स्टेडियम में लगाए जा रहे नेचर फेस्ट के दौरान सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के विद्यार्थियों द्वारा बिजनेस ब्लास्टर से संबंधित स्टाल लगाया गया। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने हाथों से बनाई गई कई चीजों को प्रदर्शित किया। जिनमें कलीरे, फुटबॉल, पंजीरी, टोकरिया आदि प्रमुख थी। इसके अतिरिक्त बच्चों ने मेहंदी लगाने और नेल आर्ट के माध्यम से भी नेचर फेस्ट में आने वालों का ध्यान आकर्षित किया। अतिरिक्त जिलाधीश निकास कुमार भी इस स्टॉल पर पहुंचे और उन्होंने बच्चों के प्रयास की सराहना की।

इस मौके पर प्रिंसिपल रविंदर कौर ने स्वयं नेल आर्ट की कला का प्रदर्शन करके बच्चों को इस संबंधी और मेहनत से आगे आने को कहा। उन्होंने बताया कि इस तरह के आयोजनों में भाग लेने से बच्चों में एक नया जोश तथा आत्मविश्वास पैदा होता है। जिला प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुर शर्मा ने भी बच्चों द्वारा हाथों से बनाए गए सामान की सराहना की। इस मौके पर स्कूल इंचार्ज लेक्चरर शरणदीप कौर, स्कूल बिजनेस ब्लास्टर इंचार्ज लेक्चरर अनु आनंद,सुकृति कश्यप, रजनीश, मनजीत कौर, अमनीत कौर, मोनिका तथा लेक्चरर संदीप कुमार सूद भी उपस्थित थे।











