Wednesday, October 28, 2026
Home Hoshiarpur दिल्ली की तरह पंजाब की स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं कमियों का शिकार:...

दिल्ली की तरह पंजाब की स्वास्थ्य सेवाएं भी हैं कमियों का शिकार: तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा हैं कि आम आदमी पार्टी मोहल्ला क्लीनिक में दी जाने वाली स्वास्थ्य सेवाओं को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर की सेवाए बता कर लोगों को गुमराह करती रही हैं, जब कि सच्चाई यह हैं कि मोहल्ला क्लीनिक की सेवाए आधी-आधूरी हैं तथा लोगों को इसका खास लाभ नहीं हो रहा। दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने  के लिए खूब अपनी पीठ थपथपाई तथा पंजाब में चुनावों से पहले दिल्ली मॉडल स्वास्थ्य सेवाए लाने  का वायदा किया था। हाल ही में दिल्ली विधान सभा में पेश की गई कैग की रिपोर्ट से यह खुलासा हो गया हैं कि आम आदमी पार्टी के दावे लिफ़ाफ़ेबाजी तक ही सीमत हैं। दिल्ली के मोहल्ला क्लीनिक में ना तो सभी आवश्यक दवाइयां उपलब्ध हैं ना ही पल्स  ऑक्सीमीटर, ना ही गोलूको मीटर, एक्सरेव्युर , ना ही थर्मामीटर तथा ब्लड प्रेशर मापने के उपकरण मौजूद थे। यह भी रिपोर्ट मिली  हैं कि इस योजना को सफल दिखाने  के लिए फर्जी टैस्ट तथा फर्जी मरीज भी रजिस्टर किये गए थे। पंजाब में तो हालात इस से भी बदतर हैं।

Advertisements

मोहल्ला क्लीनिक के लिए पंजाब सरकार द्वारा ना तो नई इमारते बनाई गई ना ही डॉक्टरों तथा अन्य स्टाफ की भर्ती की गई तथा ना ही उनके लिए फण्ड उपलब्ध करवाए गए। अकाली भाजपा सरकार की सेवा केन्द्रों की लाभकारी योजना को खत्म करके बिल्डिगों पर भारी रकम खर्च करके रंग-रोगन करके उससे  मोहल्ला क्लीनिक बनाए गए। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों से डॉक्टरों को हटाकर वहां भेजने का क्रम शुरू हुआ, जिससे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भी लड़खड़ा गये तथा ना ही पूरी तरह से  दवाईयां व टैस्ट रोगियों को उपलब्ध करवाए गए स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने की बजाए पिछला ढांचा भी तैहस-नैहस कर दिया गया। जिससे मजबूर  हो कर लोगों को प्राईवेट डॉक्टरों व अस्पतालों का रुख करना पड़ा। उन्होंने कहा कि मोहल्ला क्लीनिक मात्र आम आदमी पार्टी की इश्तिहारबाजी बन के रह गए थे। जिन में केंद्र सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए भेजे गए भारी फंडों का जम कर दुर्पयोग किया गया। उन्होंने कहा कि सरकार को तुरन्त यह स्कीम बंद करके पुराने स्वास्थ्य ढांचे को बहाल करना चाहिए तथा उसमें सुधार लाना चाहिए। केंद्र द्वारा मंजूर किये गए 16 मेडिकल कॉलेजों के लिए भी फंड जारी करके उनका जल्दी से जल्दी निर्माण करवाना चाहिए व आयुष्मान स्वास्थ्य स्कीम को  भी लागू करना चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here