Friday, October 23, 2026
Home Latest जिलाधीश ने लद्देवाली फ्लाईओवर का किया दौरा

जिलाधीश ने लद्देवाली फ्लाईओवर का किया दौरा

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। डिप्टी कमिश्नर डा. हिमांशु अग्रवाल ने आज लद्देवाली फ्लाईओवर का दौरा किया, इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को यातायात को और अधिक उचित बनाने के निर्देश दिए, साथ ही पुल के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन तारों का भी जायजा लिया। एस.डी.एम. -रणदीप सिंह हीर, भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड एवं लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का दौरा करते हुए डिप्टी कमिश्नर ने तारों को ऊंचा कर पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही को सुचारू करने के संभावित समाधान पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरे के दौरान डिप्टी कमिश्नर ने हाईटेंशन तारों के कारण हो रही समस्याओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को तारों की ऊंचाई बढ़ाने के लिए तत्काल कार्रवाई करने का निर्देश दिया ताकि बड़े वाहनों के आवागमन में आने वाली बाधाओं को दूर किया जा सके।

Advertisements

अधिकारियों ने डा.अग्रवाल को बताया गया कि हाईटेंशन तारों को ऊंचा करने के लिए नया टावर लगाने के अलावा आर.ओ.बी नीचे सर्विस लेन को चौड़ा किया जाना है, जिसके लिए जगह एक्वायर की जानी है। डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों को तारों को ऊंचा करने के लिए तुरंत आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने को कहा ताकि लोगों को जल्द से जल्द राहत प्रदान की जा सके। मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की लोगों को बेहतर बुनियादी ढांचा उपलब्ध करवाने की वचनबद्धता को दोहराते हुए, डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि लद्देवाली फ्लाईओवर पर यातायात को और अधिक सुचारू बनाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here