Sunday, October 25, 2026
Home Hoshiarpur कुछ समय पहले बनी थी गली, हालत हुई बदतर, अधिकारियों एवं ठेकेदार...

कुछ समय पहले बनी थी गली, हालत हुई बदतर, अधिकारियों एवं ठेकेदार पर कार्यवाही की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 34 के तहत पड़ते मोहल्ला अशोक नगर में कुछ समय पहले ही नगर निगम द्वारा एक गली का निर्माण किया गया था। गली के निर्माण के दौरान शायद ही किसी अधिकारी या काम कर रहे ठेकेदार ने काम की गुणवत्ता एवं लैवल को चैक करना जरुरी समझा होगी।

Advertisements

जिसके चलते तस्वीर में गली अपने मौजूदा हालात खुद-ब-खुद बयान कर रही है। गली का लैवल अगर ठीक होता तो बारिश के कारण यहां पर जल भराव न होता तथा न ही गली की टाइलें अपना स्थान छोड़ती। छोटी सी गली में काम की जो प्रफैक्शन आनी चाहिए थी, इसे देखकर लगता ही नहीं कि इसे पूरा करने में किसी ने किसी तरह की गंभीरता दिखाई होगी।

आलम यह है कि लाखों रुपये खर्च करके बनाई गई गली की टाइलें गली निवासियों के साथ-साथ अपना दुख खुद बयान कर रही हैं कि उन्हें बनाने में किस तरह की लापरवाही बरती गई होगी। लोगों ने निगम मेयर एवं कमिशनर से मांग की कि गली को ठीक करवाया जाए और संबंधित अधिकारियों एवं ठेकेदार के खिलाफ कार्यवाही की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here