Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर शाखा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में होशियारपुर शाखा उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारत विकास परिषद पंजाब पश्चिम की ओर से विभिन्न शाखाओं के बढ़िया कार्य करने हेतू सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह का आयोजन प्रान्तीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी के नेतृत्व में बलाचौर में किया गया। जिसमें विभिन्न शाखाओं को बढ़िया कार्य करने पर सम्मानित किया गया। जिसमें राष्ट्रीय अधिकारी राजेन्द्र रिशी, अरुणा पुरी, रमेश विज, डा. अनिल कालिया विशेष तौर पर उपस्थित थे। बैठक का शुभारंभ विशेष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित व बंदे मातरम के साथ हुआ। इस मौके पर जिला सचिव सतपाल शर्मा द्वारा विभिन्न शाखाओं की रिपोर्ट पड़ी गई। जिसके तहत होशियारपुर शाखा को प्रधान व प्रमुख समाज सेवी संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रान्तीय अध्यक्ष राज कुमार चौधरी ने होशियारपुर शाखा की प्रशंसा करते हुए कहा कि संजीव अरोड़ा के नेतृत्व में शाखा बहुत ही बढ़िया कार्य कर रही है। जिसमें नेत्रदान, पौधारोपण, पानी बचाओ मुहिम, पर्यावरण, मैडिकल कैम्प, दहेज प्रथा, ट्रैफिक, शहीदों की पुण्यतिथ्यिां मनाना, स्वच्छता अभियान, नशों के विरुध, जरुरतमंद परिवारों की लड़कियों की शादी के लिए सहायता सामग्री प्रदान करना आदि अनेकों प्रोजेक्ट चलाये जाते हैं।

Advertisements

इस दौरान संजीव अरोड़ा ने सम्मान हासिल करते हुए अपनी टीम जिसमें सचिव राजेन्द्र मोदगिल, कोषाध्यक्ष एच.के.नक्कड़ा, एन.के.गुप्ता व अन्य सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आज जो यह सम्मान प्राप्त हुआ है उसका श्रेय वह अपनी पूरी टीम व सदस्यों को देते हैं, जिन्होने पूरा वर्ष उनका साथ दिया। जिस वजह से आज यह सम्मान होशियारपुर शाखा को मिला है। श्री अरोड़ा ने कहा कि शाखा और भी तेजी से समाजिक कार्यों को बढ़ चढ़ कर करेगी ता जो जरुरतमंदों की सहायता समय पर की जा सके। इस अवसर पर प्रान्तीय सचिव विवेक शर्मा, डा. राजेश मन्नन, एडवोकेट नरिंदर शर्मा, सतपाल शर्मा, कमांडर संसार चन्द शर्मा, संदीप नेगी, राजेन्द्र मोदगिल, एच.के. नक्कड़ा, एन.के. गुप्ता व अन्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here