Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur विधायक ने वार्ड नंबर 43 के मोहल्ला कमालपुर में बेरी वाले चौक...

विधायक ने वार्ड नंबर 43 के मोहल्ला कमालपुर में बेरी वाले चौक निर्माण कार्य की करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिंपा ने वार्ड नंबर 43, मोहल्ला कमालपुर में 17.50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले बेरी वाले चौक के निर्माण कार्य की औपचारिक शुरुआत की। इस चौक का धार्मिक महत्व क्षेत्र में बहुत गहरा है और यह कई धार्मिक समागमों का केंद्र रहा है। इस अवसर पर विधायक जिंपा ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में नगर निगम होशियारपुर के अंतर्गत 35 करोड़ रुपए के विकास कार्य पूरे किए जा चुके हैं। इन परियोजनाओं का उद्देश्य शहरवासियों को उन्नत सुविधाएं प्रदान करना और शहर के समग्र विकास को गति देना है। उन्होंने जानकारी दी कि होशियारपुर तहसील कांप्लेक्स का नवीनीकरण कार्य तेजी से प्रगति पर है। इसके साथ ही, गांव बजवाड़ा में सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का कार्य भी हो रहा है, जो ग्रामीण क्षेत्र को बेहतर ढांचागत सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Advertisements

शहर को आधुनिक बनाने के प्रयासों में एक नई फूड स्ट्रीट का विकास किया गया है, जो स्थानीय निवासियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगी। इसके अतिरिक्त, डंप फ्री योजना पर तेजी से काम किया जा रहा है। विधायक ने बताया कि शहर के सौंदर्यीकरण और सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम ने अत्याधुनिक सफाई मशीनें खरीदी हैं ताकि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखा जा सके।कार्यक्रम में मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी और पार्षद आशा दत्ता, अमरजीत शर्मा, विनय खन्ना और हरमनजीत सिंह वालिया समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here