Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी कन्या हाई स्कूल की ज़रूरतमंद छात्राओं को 1,50,000 की राशि की...

सरकारी कन्या हाई स्कूल की ज़रूरतमंद छात्राओं को 1,50,000 की राशि की गई वितरित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। राम आसरी चैरिटेबल ट्रस्ट नई दिल्ली के मुख्य ट्रस्टी रवि सूद तथा उनकी पत्नी नंदिता सूद जी की ओर से आयोजित समारोह में रजिन्दर प्रशाद जी सरकारी कन्या हाई स्कूल, नई आबादी होशियारपुर में मुख्यातिथी के तौर पर हाज़िर हुये तथा उनकी ओर से दिनांक 12 मार्च 2025 को स्कूल की मुख्याध्यापिका दीप्ति जी की अध्यक्षता में स्कूल की 50 होशियार तथा ज़रूरतमंद छात्राओं को 1,50,000 की राशि वितरित की गई।

Advertisements

राजिन्दर प्रशाद जी ने छात्राओं को ज़िन्दगी में पढ़ाई के महत्व के बारे में बताते हुये अनुशासन में रहकर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। इस अवसर की स्कूल की मुख्याध्यापिका दीप्ति ढिल्लो, आशु वालिया, सुनंदन वालिया, मनजीत कौर, भावना शर्मा, कविता, ईशविंदर कौर, संदीप कैला, वीना रानी, हरीश कुमार तथा पंकज शर्मा द्वारा उनका तह दिल से धन्यावाद किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here