
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला बार एसोसिएशन के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने आज अपना पदभार संभाला। इस दौरान पिछली बार ने नए सदस्यों को कार्यभार सौंपा और शुभकामनाएं भेंट की। इस मौके पर प्रधान एडवोकेट पीएस घुम्मण एवं महासचिव एडवोकेट नवजिंदर सिंह बेदी ने पिछली बार का धन्यवाद करते हुए पदभार ग्रहण करने पर सभी को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि जिला बार की गरिमा को कायम रखा जाएगा और वकील भाईचारे की समस्याओं के समाधान के लिए पहल के आधार पर काम किया जाएगा।

इस मौके पर पूर्व प्रधान एडवोकेट रणजीत कुमार, पूर्व महासचिव रजनी नंदा, उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, कोषाध्यक्ष खुशबू मिश्रा, राजवंदर बहल, नकुल देव एवं आजाद अली अंसारी कार्यकारी सदस्य, संजीव भारद्वाज, सुहास रंजन धीर, मानिक, हरप्रीत सिंह, गौरव कुमार, हरप्रीत सिंह झावर, राजिंदर कुमार, नरसिंह डडवाल व अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद थे।











