Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur विधायक जिम्पा ने फुटपाथ निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

विधायक जिम्पा ने फुटपाथ निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। विधायक ब्रम शंकर जिम्पा ने फूड स्ट्रीट से शहीद भगत सिंह चौक तक बनने वाले फुटपाथ के निर्माण कार्य की शुरुआत करवाई। उन्होंने बताया कि यह कार्य सेंचुरी प्लाईवुड द्वारा कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (सीएसआर) के तहत किया जा रहा है, जिसके लिए कंपनी ने 50 लाख रुपए का योगदान दिया है। विधायक जिम्पा ने कहा कि शहरवासियों की सुविधा के लिए इस फुटपाथ का निर्माण किया जा रहा है, जिससे लोग आसानी से पैदल चल सकेंगे और सैर का आनंद ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि फुटपाथ को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।

Advertisements

विधायक जिम्पा ने कहा कि होशियारपुर की सभी प्रमुख सड़कों की मरम्मत का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके अलावा, जो सड़कें नेशनल हाईवे के अंतर्गत आती हैं, उनकी मरम्मत के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा गया है, ताकि जल्द से जल्द उनकी मरम्मत हो सके और यातायात सुचारु रूप से चल सके। इस अवसर पर मेयर सुरिंदर कुमार, सीनियर डिप्टी मेयर प्रवीण सैनी, डिप्टी मेयर रंजीत चौधरी, पार्षद मीना शर्मा, मुखी राम, प्रदीप बिट्टू, विजय अग्रवाल, जसवंत राय काला, मंजीत, नरिंदर कौर, विकास सैनी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here