Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal टौणी देवी में आयोजित हुई हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बैठक

टौणी देवी में आयोजित हुई हिम आंचल पेंशनर्स संघ की बैठक

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। हिम-आंचल पेंशनर्स संघ खंड इकाई टौणीदेवी की मासिक बैठक 17 मार्च को  टौणीदेवी माता मंदिर परिसर में आयोजित हुई।  बैठक की अध्यक्षता खंड प्रधान जगदीश चंद शर्मा ने की। उन्होंने बताया कि बैठक में पेंशनरों की लंबित मांगों एवं समस्याओं पर मंथन के साथ-साथ संघ गतिविधियों के बारे में विचार-विमर्श किया गया।

Advertisements

बैठक में प्रदेश सरकार से पेंशनरों की लंबित समस्याओं का समाधान करने की मांग की। संघ के जिला प्रधान केसी गौतम ने सत्र 2025-27 के लिए सदस्यता कार्यक्रम नियमित रूप से चलाए जाने के लिए खंड पदाधिकारियों का आभार जताया व उपस्थित सदस्यों को संघ गतिविधियों बारे विभिन्न जानकारियां भी दी गईं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here