
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-रजनीश शर्मा। करीब 15 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहा हमीरपुर का हेलीपोर्ट सीएम सुक्खू की एक बड़ी सौगात हैं। यह बात हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता डॉक्टर पुष्पेंद्र वर्मा ने कही। उन्होंने कहा कि इन दिनों हेलीपोर्ट का साइट डेवलपमेंट का कार्य पूरे जोरों से जसकोट क्षेत्र में चल रहा है।

डॉक्टर वर्मा ने बताया कि यह मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच है कि हमीरपुर के अंदर हेलीपोर्ट को तैयार किया जाए और उसको बहुत ही स्ट्रैटेजिक क्षेत्र में तैयार किया जा रहा है जिसका फायदा हमीरपुर के आम लोगों को ,व्यापारियों को पर्यटकों को,बल्कि साथ-साथ मरीजों को भी मिले। डॉक्टर वर्मा ने कहा कि हेलीपोर्ट बनने के बाद घंटों का सफर मिनटों में तय हो जाएगा। और इसका पूरा श्रेय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को जाता है।
डा. वर्मा ने कहा की हमीरपुर वासी तो चाहते थे कि उनको बस स्टैंड मिले लेकिन मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह दिल खोलकर हमें न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर का हमीरपुर में बस अड्डा दिया बल्कि हेलीपोर्ट लाकर हमीरपुर को अंतरराष्ट्रीय मानचित्र पर भी लाकर खड़ा कर दिया , जिसके लिए हम मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह के सदैव आभारी रहेंगे ।











