Monday, October 19, 2026
Home Latest ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को मेडिकल लीव पूरे वेतन के...

ठेके पर काम कर रहे कर्मचारियों को मेडिकल लीव पूरे वेतन के साथ दी जाए: चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में हजारों कर्मचारी ऐसे हैं जो पंद्रह वर्षों से भी ज्यादा समय से ठेके की नौकरी कर रहे हैं। उनको कोई मेडिकल लीव नहीं, कमाई की छुट्टी नहीं, कोई डीए टीए नहीं और न ही कोई वार्षिक पदोन्नति है। मेरा पंजाब सरकार से यह निवेदन है कि ठेके पर काम कर रहे सभी कर्मचारियों को जब तक रेगुलर नहीं किया जाता तब तक मेडिकल लीव भी दें और अगर वे बीमार हो जाएं तो उन्हें सरकारी अस्पतालों में मुफ्त इलाज मिलना चाहिए।

Advertisements

पंजाब सरकार बहुत जल्दी यह निर्णय ले कि ठेके पर काम कर रहे कर्मचारी ड्यूटी के समय घायल हो जाते हैं या काम से संबंधित कोई भी बीमारी उन्हें हो जाती है और उन्हें मेडिकल लीव पूरे वेतन के साथ दी जाए। एक तो उनका वेतन ही बहुत थोड़ा है और अगर बिना वेतन वे छुट्टी पर जाएंगे तो उनके घर तो आटा भी गीला होगा। इसलिए इस बजट सेशन में पंजाब के ठेके पर काम करते कर्मचारी वैसे तो यह आशा रखते हैं कि उनको रेगुलर किया जाए पर जो आकस्मिक घटना दुर्घटना के लिए सहायता चाहिए वह सरकार शीघ्र जारी करे।

लक्ष्मीकांता चावला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here