गांधी ग्रुप स्टूडेंट ऑफ यूनियन ने घायल युवक का ईलाज करवाया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गत दिवस 10 जून को टांडा के सिविल अस्पताल के समीप एक दुर्घटना में नीरज हनी नरुला नामक युवक गंभीर रुप से घायल हो गया था। उसके पारिवारिक सदस्य आर्थिक रुप से कमजोर होने के चलते उसका ईलाज करवाने में असमर्थ थे। नीरज होशियारपुर के शिवम अस्पताल में दाखिल था। किसी तरह से उसके परिवार के सदस्यों ने गांधी ग्रुप स्टूडेंट ऑफ यूनियन के जिला प्रधान उमेश दमन के साथ संपर्क साधा और दमन ने नीरज का ईलाज करवाने हेतु प्रयास करने का आश्वासन दिया।

Advertisements

दमन ने बताया कि भाजपा नेता चिंटू हंस व भावाधस के अध्यक्ष अनिल हंस की प्रेरणा और मार्गदर्शन ने उनकी टीम नीरज का ईलाज करवाने में सफल रही। अब नीरज काफी ठीक हो चुका है। उन्होंने कहा कि इस नेक कार्य में मिक खोसला, रिक्की खोसला, नवतेज सिंह रैहल, राजदीप सिंह बाजवा, दीपक सैनी टांडा, तरन सैनी, टांडा, अभी शर्मा, ईशान सूरी, हिमांशू ने ग्रुप को पूर्ण सहयोग दिया और परिवार की मदद करते हुए नीरज की जिंदगी को बचाने में महत्वपूर्ण सहयोग डाला। उन्होंने शहर निवासियों से अपील की कि गरीबों और जरुरतमंदों की मदद के लिए सदैव आगे आएं तथा गांधी ग्रुप की भी यह कोशिश रहती है कि वे जरुरतमंदों के सहयोग के लिए हर संभव प्रयास करे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here