
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। वार्ड नंबर 5 के पूर्व पार्षद विक्रम मेहता निवासी बहादुरपुर (नजदीक गंजा स्कूल), के पिता केवल कृष्ण मेहता का गत रात्रि निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ्य चल रहे थे। उनका अंतिम संस्कार आज 24 मार्च 2025 को दोपहर 12 बजे बहादुरपुर स्थित शिवपुरी में किया जाएगा।

उनके निधन पर तमाम राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।











