Wednesday, October 21, 2026
Home Latest दिल्ली सीएम ने ‘महिला समृद्धि योजना’ की घोषणा की

दिल्ली सीएम ने ‘महिला समृद्धि योजना’ की घोषणा की

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपनी सरकार का पहला बजट पेश किया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए कहा, 1 हजार करोड़ दिल्ली के सड़क परिवहन और आधारभूत संरचना के विकास के लिए और एनसीआर में कनेक्टिविटी के लिए खर्च किए जाएंगे। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 हजार अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे लगाए जांगे।

Advertisements

इसके अलावा 100 जगहों पर अटल कैंटीन खोले जाएंगे, जिसके लिए 100 करोड़ का बजट आवंटित किए जाएंगे। दिल्ली में महिला समृद्धि योजना लाभ केवल उन महिलाओं को मिलेगा जिनकी आयु 21 से 60 साल के बीच है। इसके अलावा जिस महिला को यह राशि दी जाएगी, उस महिला को कम से कम 5 साल से दिल्ली की स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here