Tuesday, October 13, 2026
Home Latest श्री दुर्ग्याणा कमेटी का बजट अभी पारित नहीं हुआ: प्रो. चावला

श्री दुर्ग्याणा कमेटी का बजट अभी पारित नहीं हुआ: प्रो. चावला

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। कुछ समाचार पत्रों में यह समाचार प्रकाशित हुआ है कि 31 मार्च को श्री दुर्ग्याणा कमेटी का अनुमानित बजट पास हो गया। यह समाचार सही नहीं। बजट तो अभी तैयार ही नहीं हुआ। वित्त सचिव जब बजट बनाते हैं तो वे चारों निर्वाचित प्रतिनिधियों से मिलकर बजट पर विचार करते हैं, उसके बाद प्रस्तुत किया जाता है। इसलिए इस समाचार का खंडन किया जाता है कि श्री दुर्ग्याणा कमेटी का बजट पेश हो गया और पास भी हो गया।

Advertisements

यह समाचार जिसने भी भेजा है उसने संस्था के वित्त सचिव बिमल अरोड़ा एवं अध्यक्ष यानी मुझसे से कोई जानकारी नहीं ली, न ही स्वीकृति ली। इसलिए सबको जानकारी दी जाती है कि श्री दुर्ग्याणा कमेटी का अभी कोई बजट पास नहीं हुआ। बजट तैयार करने में कुछ समय लगेगा उसके पश्चात चारों निर्वाचित प्रतिनिधि विचार करके बजट पेश करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here