
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। उपमंडल टौणी देवी के तहत पड़ने वाली ऊहल कक्कड़ सडक की हालत खस्ता हुयी पड़ी है। ग्वारडु पंचयात मै पड़ने वाले टिहरी के मोड़ पर पिछले एक साल में 5 परिवरों के दीपक बुझ गए है। विभाग ने ना तो ब्लैक स्पॉट घोषित किया ना सुरक्षा के कोई प्रबंध, ना बेरीयर लगवाये ना पैराफीट। आए दिन इस मौत के मोड़ पर कोई ना कोई हादसा हो रहा है। विभाग कुमकरण की नींद सो रहा है। स्थानीय पंचायत प्रधान सरोज देवी ने बतया कि विभाग को कई बार सुरक्षा के इंतज़ामो को लेकर अवगत करवाया परंतु आश्वासन के अलवा कुछ नहीं किया गया।

स्थानीय ग्रामीणों मै लवकेश सिंह, समर विजय राज सिंह, हेमराज, अमीचंद, संतोष, विधि चंद, कैप्टेन किरपा राम, मदन सिंह, सुनीता,पूनम, अनीता, शीला देवी, आदि ने बताया कि सड़क कि हालत इतनी खस्ता है कि गढ़े बचाने के चक्र मै गाड़ियां गहरी खाइयो मै गिर जा रहीं है, ना तो पेरफीट है ना क्रॉस वेरियर ना ही खुनी मोड़ को ब्लेक स्पॉट घोषित किया जा रहा है। विभाग कि कुमकरण कि नींद ना जाने कितने परिवारों के दीपक बुझा देगी। वहीं, एक्सियन पीडब्ल्यूडी टौणी देवी डिवीज़न के इंजीनियर देवराज भाटिया ने बताया कि टौणी देवी कक्कड़ सड़क के लिए करीब 39 करोड़ रुपए से अपग्रेडेशन का काम इस वित्त वर्ष में शुरू हो जाएगा। तंग मोड़ों को खुला किया जाएगा।












