Monday, October 26, 2026
Home Latest पंजाब पुलिस ने 1 आतंकी को ज़िंदा हैंड ग्रेनेड के साथ किया...

पंजाब पुलिस ने 1 आतंकी को ज़िंदा हैंड ग्रेनेड के साथ किया गिरफ्तार

अमृतसर (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब पुलिस को आतंकवाद के खिलाफ एक बड़ी कामयाबी मिली है। बताया जा रहा है कि अमृतसर में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के एक आतंकी को ज़िंदा हैंड ग्रेनेड के साथ गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर के गांव बरौली निवासी जयवीर त्यागी उर्फ जावेद आईएसआई का एजेंट बताया जा रहा है। आरोपी पंजाब के लुधियाना में रहकर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहा था। आरोपी विदेश में बैठे अपने चचेरे भाई सहिलाम के संपर्क में था और पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए काम कर रहा है। आरोपी अमृतसर के तारांवाला पुल के पास हैंड ग्रेनेड लेकर पहुंचा है और अपने गिरोह के सदस्यों का इंतजार कर रहा था। सूचना मिलने पर पंजाब पुलिस ने छापामारी कर उसे काबू कर लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया।

Advertisements

जानकारी देते डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि अमृतसर की काउंटर इंटेलिजेंस (सीआई) टीम को एक इनपुट मिला था, जिसमें बताया गया था कि विदेश में रहने वाला सेहलम अपने चचेरे भाई जयवीर त्यागी के साथ पाकिस्तान की आईएसआई (आईएसआई) एजेंसी के लिए काम कर रहा है। पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि दोनों आरोपी राज्य की शांति और सद्भाव को बिगाड़ने के लिए विभिन्न शहरों में आतंकी हमलों के जरिए सरकारी ढांचे को निशाना बनाने की साजिश रच रहे थे।  DGP Punjab ने कहा कि इनपुट के आधार पर पुलिस टीमों ने अभियान चलाया और आरोपी जयवीर को पकड़ लिया। तलाशी में उसके कब्जे से एक जिंदा हैंड ग्रेनेड बरामद हुआ है व आगे की जांच में पता चला है कि आरोपी पिछले 14 से 15 सालों से लुधियाना में रह रहा था और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप्लीकेशन यानी व्हाट्सएप और टेलीग्राम के जरिए सेहलम के संपर्क में था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here