
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। दिल्ली एनसीआर में भारी बारिश के कारण हाल ही में बनकर तैयार हुई नई संसद भवन की छत से पानी टपकने का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। जिसके बाद समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने भी संसद की छत से पानी टपकने को लेकर सरकार पर निशाना साधा है।

उन्होंने लिखा कि इस नई संसद से अच्छी तो वो पुरानी संसद थी, जहाँ पुराने सांसद भी आकर मिल सकते थे। क्यों न फिर से पुरानी संसद चलें, कम-से-कम तब तक के लिए, जब तक अरबों रुपयों से बनी संसद में पानी टपकने का कार्यक्रम चल रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि जनता पूछ रही है कि भाजपा सरकार में बनी हर नई छत से पानी टपकना, उनकी सोच-समझकर बनायी गयी डिज़ाइन का हिस्सा होता है या फिर…”











