
झारखंड (द स्टैलर न्यूज़)। झारखंड के लातेहार जिले में कांवड़ियों के वाहन को तेज वोल्टेज वाली तार के संपर्क में आने से दो नाबालिग सहित पांच कावंड़ियों की मौत हो गई। पुलिस ने जानकारी देते हुए कहा कि हादसा बालूमथ थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले तम तम टोला में तड़के करीब तीन बजे हुआ। घटना में तीन लोग झुलस भी गए। तीर्थयात्री देवघर के बाबा बैद्यनाथ मंदिर से लौट रहे थे तभी उनका वाहन बिजली के खंभे से टकरा गया। घायल हालत में सभी को अस्पताल दाखिल करवाया गया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।












