Thursday, October 15, 2026
Home Hoshiarpur 5 से 16 मई तक जिले के सभी ब्लाकों में लगाए जाएंगे...

5 से 16 मई तक जिले के सभी ब्लाकों में लगाए जाएंगे प्लेसमेंट कैंप

The Stellar News Logo

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला रोजगार एवं कारोबार ब्यूरो/मॉडल करियर सेंटर, होशियारपुर की ओर से एस.आई.एस सिक्योरिटी में सीधी भर्ती के लिए 5 मई से 16 मई तक जिले के विभिन्न ब्लॉकों में प्लेसमेंट कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। जिला रोजगार सृजन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण अधिकारी रमनदीप कौर ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। प्लेसमेंट कैंप 5 मई को बीडीपीओ कार्यालय गढ़शंकर, 6 मई को माहिलपुर, 7 मई को होशियारपुर-2 में, 8 मई को होशियारपुर-1, 9 मई को भूंगा, 12 मई को दसूहा, 13 मई को मुकेरियां, 14 मई को हाजीपुर, 15 मई को तलवाड़ा और 16 मई को टांडा में आयोजित किया जाएगा। सभी स्थानों पर यह कैंप सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगा।

Advertisements

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि 5 मई को बीडीपीओ कार्यालय गढ़शंकर में आयोजित होने वाले प्लेसमेंट कैंप में एस.आई.एस सिक्योरिटी द्वारा केवल पुरुष उम्मीदवारों की सिक्योरिटी गार्ड पदों के लिए भर्ती की जाएगी, जिसके लिए वेतन 17,000 से 19,000 रुपए निर्धारित किया गया है। भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास, आयु सीमा 19 से 40 वर्ष और न्यूनतम ऊंचाई 168 सेंटीमीटर होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा पीएफ और ईएसआईसी जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। इच्छुक योग्य उम्मीदवारों से अपील की जाती है कि वे 5 मई  को बीडीपीओ कार्यालय गढ़शंकर में अपने आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की फोटोकॉपी और दो पासपोर्ट आकार की तस्वीरों के साथ उपस्थित होकर इस भर्ती के अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here