Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh शपथ ग्रहण कार्यक्रम ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान को और भी बनाएंगे मजबूत:...

शपथ ग्रहण कार्यक्रम ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान को और भी बनाएंगे मजबूत: मनीष सिसोदिया 

लुधियाना/चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)।  लुधियाना में बुधवार को आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में एनसीसी कैडेट और एनएसएस से जुड़े हजारों छात्रों द्वारा नशा न करने की शपथ ली। इस कार्यक्रम पर ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने लुधियाना पश्चिम आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा के साथ मीडिया को संबोधित किया। सिसोदिया ने बताया कि हजारों बच्चों द्वारा नशा न करने की शपथ लेना पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशयां विरुद्ध’ अभियान को और मजबूत बनाएगा। यह बहुत बड़ा और नया कदम है। उन्होंने कहा कि आज पंजाब के हर एक बच्चे को शपथ दिलाई जा रही है कि वह जीवन में कभी भी नशा नहीं करेगा और अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी नशा करने से रोकेगा और अगर कोई नशे का कारोबार करता है तो उसकी जानकारी पुलिस और सरकार को देगा। उन्होंने कहा कि आज हजारों बच्चों को शपथ दिलाई गई है और करीब 15000 बच्चों ने लुधियाना की मार्केट में जागरूकता अभियान चलाया। बच्चों ने अपने हाथों से लोगों को नशा न करने की शपथ दिलाई। 

Advertisements

उन्होंने कहा कि जो बच्चे स्कूल कॉलेज में पढ़ते हैं वह नशे को नहीं शिक्षा को चुनें। नशे के कारोबार को नहीं मेहनत के कारोबार को चुनें इसके लिए लिए हम अगली पीढ़ी को तैयार कर रहे हैं। सिसोदिया ने कहा कि नशे के खिलाफ पूरे समाज को एकजुट होना पड़ेगा, तभी हम आने वाली पीढ़ी को इसके खतरे से बचा सकते हैं। सिसोदिया ने पंजाब पुलिस को भी धन्यवाद दिया और कहा कि पुलिस-प्रशासन द्वारा सख्त कार्रवाई के कारण आज तस्करों में भयंकर डर पैदा हुआ है। पिछले एक महीने में नशे के कारोबारियों का सफाया हुआ है। अब नशा तस्करों के लिए एक ही संदेश है कि या तो नशे का करोबार छोड़ दो या फिर पंजाब छोड़ दो। सिसोदिया ने इस मुहिम का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी धन्यवाद दिया और उनके कामों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here