Wednesday, October 21, 2026
Home Chandigarh ‘आप’ प्रधान अमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी मामले पर विरोधियों...

‘आप’ प्रधान अमन अरोड़ा ने बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी मामले पर विरोधियों को घेरा

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम मजीठिया की सिक्योरिटी मामले पर आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब के प्रधान अमन अरोड़ा ने विरोधियों को घेरा और सवाल उठाया कि विपक्षी पार्टियों को एक ड्रग माफिया के प्रति इतनी हमदर्दी क्यों हो रही है? अमन अरोड़ा ने कहा कि आम आदमी पार्टी हमेशा से यह कहती रही है कि पंजाब में नशे के व्यापार में सभी रिवायती पार्टियां समान रूप से शामिल है और आज यह बात साबित हो गई है। अमन अरोड़ा ने तीनों पार्टियों से सवाल करते हुए कहा कि जिस तरह एक ड्रग माफिया की सिक्योरिटी हटाए जाने पर कांग्रेस, अकाली दल और बीजेपी तीनो पार्टियां इकट्ठी हो गई है, ऐसा पंजाबियों के हक लिए कभी इकट्ठे क्यों नहीं होते? इससे स्पष्ट होता है कि ये पार्टियां पंजाब से नशे को खत्म होते नहीं देखना चाहती।

Advertisements

उन्होंने कहा कि आज पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ा युद्ध चल रहा है। पूरे राज्य में ड्रग तस्करों पर कार्रवाई हो रही है, लेकिन इन पार्टियों को नशा फैलाने वाले और नौजवानों का जीवन बर्बाद करने वाले व्यक्ति की चिंता हो रही है। उन्होंने कहा कि एक ड्रग माफिया को प्रधानमंत्री के स्तर की सुरक्षा दी गई थी, जबकि उसे इस तरह की सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां चाहे जितनी कोशिश कर ले, नशे के खिलाफ आप सरकार की लड़ाई जारी रहेगी। नशे से जुड़े किसी भी व्यक्ति को नहीं बख्शा जाएगा चाहे वो कितना ही बड़ा व्यक्ति क्यों न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here