Monday, October 26, 2026
Home Hoshiarpur प्रिंसिपल अशोक कुमार ने स्कूल अज्जोवाल का पदभार संभाल काम किया शुरू

प्रिंसिपल अशोक कुमार ने स्कूल अज्जोवाल का पदभार संभाल काम किया शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। प्रिंसिपल अशोक कुमार ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल के प्रिंसिपल का पदभार संभाल कर काम करना शुरू कर दिया है। इस  मौके पर उन्होंने कहा कि प्रिंसिपल के तौर पर वह स्कूल को आगे ले जाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अज्जोवाल स्कूल का नाम प्रतिष्ठित स्कूलों में लिया जाता है। उनका प्रयास रहेगा की स्कूल की एनरोलमेंट को बढ़ाया जाए तथा स्कूल के अधिक से अधिक बच्चे बोर्ड परीक्षाओं में मेरिट में स्थान बनाने में सफल रहे। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वह अपनी किसी भी समस्या के निवारण के लिए उनसे बात कर सकते हैं।

Advertisements

इस मौके पर प्रिंसिपल अशोक कुमार के पिता दर्शन लाल, इंस्पेक्टर जसकरण सिंह सहोता,जितेंद्र कुमार, जगतजीत सिंह,सरबजीत सिंह, संदीप , संजीव कलसी, प्रदीप राजू,सुखपाल तग्गड, हरविंदर सिंह, जगमीत सिंह, इंद्रजीत, सुरजन राम भी उपस्थित थे। इससे पहले स्कूल पहुंचने पर स्कूल इंचार्ज शरणदीप कौर संदीप कुमार सूद तथा अमरीक सिंह साहित स्टाफ सदस्यों ने प्रिंसिपल अशोक कुमार का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here