
चंडीगढ (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो चुका है। बता दे कि पिछले कुछ महीनों से डीकंपेंसेटेड लिवर सिरोसिस से जूझ रहे थे और उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें 21 फरवरी, 2025 को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने से उनकी मौत हो गए। जानकारी मुताबिक उन्हें कई प्रतिष्ठित पुरस्कारों से सम्मानित किया गया था। उनका नाम एक राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और अलग-अलग श्रेणियों में सात फिल्मफेयर पुरस्कार शामिल हैं।

भारतीय कला में उनके अपार योगदान के सम्मान में सरकार ने उन्हें 1992 में पद्म श्री से सम्मानित किया। उन्हें 2015 में दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दोपहर बाद विशाल टॉवर, जुहू में उनके अंतिम दर्शन किए जा सकेंगे। कल सुबह पवन हंस श्मशान घाट, जुहू में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।











