
कर्नाटक (द स्टैलर न्यूज़)। कर्नाटक के जेवर्गी तालुक की लोगी क्रॉस के नज़दीक एक मिनी बस की खड़े ट्रक से टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसे दौरन 5 पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस में सवार सभी यात्री बागलकोट के निवासी थे और वह लोग कलबुर्गी जिले की एक दरगाह में जा रहे थे और जब वह लोग जेवर्गी तालुक की लोगी क्रॉस नज़दीक पहुंचे तो मिनी बस ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। जानकारी मुताबिक मिनी बस ने जिस ट्रक को टकर मारी उसका टायर पंक्चर हो गया था और वह सड़क के बाएं किनारे खड़ा था।

ट्रक का चालक टायर बदलने में व्यस्त था, तभी मिनी बस ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लेकर घायलों को इलाज़ के लिए अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बता दे कि टक्कर के बाद मिनी बस का चालक मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।












