
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। पुलिस ने जालंधर के पूर्व कैबिनेट मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता मनोरंजन कालिया के घर पर हुए ग्रेनेड हमले की गुत्थी को 12 घंटों के भीतर सुलझाने में सफलता हासिल की है। इस हमले में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और हमले दौरान प्रयोग किया गया ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया गया है। जानकारी देते हुए पंजाब के स्पेशल डीजीपी अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस हमले के पीछे गैंगस्टर नेटवर्क का गठजोड़ सामने आया है।

अर्पित शुक्ला ने बताया कि इस हमले का मास्टरमाइंड जीशान अख्तर है, जो कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी साथी है। जीशान पहले से ही बाबा सिद्दीक मर्डर केस में वांटेड है और उसकी गतिविधियों पर पहले से ही निगरानी रखी जा रही थी। पुलिस का मानना है कि यह हमला एक क्रॉस बॉर्डर प्लैंड अटैक था, जिसका मकसद पंजाब में धार्मिक सद्भाव को बिगाड़ना था। उन्होंनें बताया इस मामले की बारीकी से जांच जारी है।












