Thursday, October 15, 2026
Home Latest मील का पत्थर साबित होगी ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’: विधायक रमन

मील का पत्थर साबित होगी ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’: विधायक रमन

जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। राज्य के सरकारी स्कूलों में बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से शुरू किए गई ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ अभियान के तहत जालंधर सेंट्रल विधानसभा क्षेत्र से विधायक रमन अरोड़ा ने आज सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल दकोहा, सरकारी हाई स्कूल नंगल शामा, सरकारी हाई स्कूल कोट रामदास, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड, स्कूल ऑफ एमिनेंस लाडोवाली रोड, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल लाडोवाली रोड (लड़कियां) और सरकारी प्राइमरी स्कूल परागपुर में 1.10 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर अभिभावकों और विद्यार्थियों से बातचीत करते हुए विधायक रमन अरोड़ा ने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार सभी सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल शिक्षा को आधुनिक बनाने के लिए शुरू किए गए मुहिम ‘पंजाब शिक्षा क्रांति’ मील का पत्थर साबित होगी।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जिला के सरकारी स्कूलों में अतिरिक्त क्लास रूम, एकीकृत साईंस लैब, चारदीवारी, फर्नीचर, शौचालय निर्माण आदि का कार्य पहल के आधार पर पूरा किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को समय का साथी बनाने के लिए इंटरनेट सुविधा भी उपलब्ध करवाई जा रही है। इस अवसर पर विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पंजाब सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों की नुहार बदलने के लिए किए जा रहे ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि राज्य में यह पहली बार है कि आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा सरकारी स्कूलों के छात्रों को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर के मुकाबलों के सक्षम बनाने के लिए स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here