
जालंधर (द स्टैलर न्यूज़)। जालंधर के अधीन पड़ते चौगिटी बाईपास पर स्थित लारेंस इंटरनेशल पब्लिक स्कूल में लड़कियों द्वारा लड़कों को थप्पड़ मारने का वीडियों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियों वायरल होने के बाद अभिभावक स्कूल प्रबंधन से मिलने के लिए स्कूल पहुंचे। जहां काफी बहस के बाद अभिभावकों ने हंगामा कर दिया।

प्राप्त जानकारी मुताबक लड़कियों को थप्पड़ मारने का आदेश एक टीचर द्वारा दिए गए थे। मामला जब प्रिंसिपल के संज्ञान में आया तो उन्होंनें कहा कि जल्द ही टीचर को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा।












