Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों के परिजनों को मिले...

पहलगाम में आतंकी हमले में शहीद हुए नागरिकों के परिजनों को मिले सरकारी नौकरी: युवा वाहिनी

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। युवा वाहिनी के प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है और सरकार से अपील किया है कि हमले में शहीद हुए नागरिकों के परिजनों को सरकारी नौकरी दी जाए ताकि उनका दर्द थोड़ा कम हो सके। उन्होंने केंद्र सरकार से अपील किया है कि आतंकियों के द्वारा व्यक्ति के प्राइवेट पार्ट चेक करके और धर्म पूछकर हमला करना उनकी मानसिकता को दर्शाता है।

Advertisements

इसलिए देश भर के मुसलमानों के कागज पत्र चेक किए जाए और सिर्फ वैध मुसलमानों को ही देश में रहने का अधिकार दिया जाए और देशभक्त मुसलमानों के आड़ में छिपे बांग्लादेशियों को ढूंढ-ढूंढकर निकाल बाहर किया जाए। प्रधान अश्वनी शर्मा छोटा ने केंद्र सरकार से अपील किया कि राज्य की सरकार को भंग कर वहां पर राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए ताकि कानून व्यवस्था सेना के हाथ में रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here