Saturday, October 24, 2026
Home Hoshiarpur पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में जामा मस्जिद होशियारपुर के बाहर आतंकवाद...

पहलगाम आतंकवादी हमले के विरोध में जामा मस्जिद होशियारपुर के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंका गया

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के अध्यक्ष खुर्शीद अहमद की अध्यक्षता में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुये आतंकवादी हमले के विरोध में जामा मस्जिद के बाहर आतंकवाद का पुतला फूंककर प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कमेटी के महासचिव डॉ.मोहम्मद जमील बाली ने आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की और इस हमले में मारे गये लोगों के साथ हमदर्दी का इज़हार किया। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर बेकसूर लोगों को मारना कार्यतापूर्ण कार्य है। इस्लाम में किसी भी बेकसूर इंसान का कत्ल पूरी इंसानियत का कत्ल है।

Advertisements

इस देश में मुस्लमानों और हिंदुओं में नफरत फैलाने की न सिर्फ साजिश की गई बल्कि निहत्थे सैलानियों के साथ किया गया एक घिनौना कार्य है। जिसकी सज़ा उन्हें मिलकर ही रहेगी क्योंकि आतंकवाद का मकसद एकता और अखंडता को तोड़ना है। पाकिस्तान हमेशा अच्छा पड़ोसी देश नहीं बन सका। उन्होंन कहा कि भारत सरकार को इसका मुंहतोड़ जवाब देना चाहिये। इस अवसर पर इमाम शमीम अहमद कासमी, खलील अहमद, रियाज़ अंसारी, चांद मोहम्मद,साबिर आलम, मुरीद हुसैन, मोहम्मद सलीम, इस्कार अंसारी, सादिक मोहम्मद, हसन मोहम्मद, प्रिंस आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here