
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। श्री आत्मानंद जैन सभा द्वारा संचालित एस.ए.वी जैन डे बोर्डिंग स्कूल के यू.के.जी पास कर चुके छात्रों का दीक्षांत समारोह स्कूल प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष जीवन जैन के मार्गदर्शन में करवाया गया |

इस मौके पर स्कूल की डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल श्रीमती मनु वालिया ने बताया कि इन बच्चों द्वारा नरसरी से यू.के.जी तक के शिक्षा के प्रथम पड़ाव को पार करने पर यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर संस्था के प्रधान श्री जीवन जैन ने बच्चों को डिग्रियां बांटी और उन्हें और मेहनत करने के लिए प्रेरित किया| उन्होंने कहा कि प्राथमिक शिक्षा किसी भी विद्यार्थी के भविष्य की बुनियाद होती है यह बुनियाद जितनी मजबूत होगी उतना ही विद्यार्थी भविष्य में आगे बढ़ सकेगा | जिन बच्चों ने प्राथमिक कक्षाएं मेहनत के साथ पूरी की हैं हम उनका स्वागत करते हैं और उन्हें अपने अंदर की योग्यता को निखारने के लिए प्रेरित करते हैं। बच्चों को हर प्रकार की सुविधाएं प्रदान करने में स्कूल प्रबंधक कमेटी हर समय तत्पर है |
इस मौके पर स्कूल प्रबंधक कमेटी के सेक्रेटरी श्री माणिक जैन जी ने कहा कि विद्यार्थी एक कच्चे घड़े की तरह होता है जिसे अध्यापक अपने गुणों और योग्यता के साथ पकाता है ताकि वे आगे चलकर देश और समाज की सेवा कर सकें | कैशियर साहिल जैन जी ने कहा कि अध्यापक व विद्ययार्थी का रिश्ता अभिभावक व बच्चे के रिश्ते के बराबर होता है |जिसको हमारे स्कूल के अध्यापक बखूबी निभाते हैं और बच्चों की प्रतिभा को निखारने के हर संभव प्रयत्न करते हैं और करते रहेंगे। इस अवसर पर 57 बच्चों को डिग्रियां प्रदान की गई |अंत में प्रधान जीवन जैन, सेक्रेटरी मानिक जैन, कैशियर साहिल जैन, डीन सुनीता दुग्गल और प्रिंसिपल मनु वालिया ने सभी बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मुबारकबाद दी।












