Wednesday, October 14, 2026
Home Himachal लोहारड़ा, डुग्घा और द्रबसाई में अवैध निर्माण पर टीसीपी ने दिए नोटिस

लोहारड़ा, डुग्घा और द्रबसाई में अवैध निर्माण पर टीसीपी ने दिए नोटिस

The Stellar News Logo

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय के निकटवर्ती राजस्व मुहाल लोहारड़ा, डुग्घा और द्रबसाई में नगर एवं ग्राम नियोजन (टीसीपी) विभाग के नियमों का उल्लंघन करते हुए निर्माण कार्यों को अंजाम देने वाले चार लोगों को टीसीपी विभाग ने नोटिस जारी किए हैं।

Advertisements

टीसीपी विभाग के मंडलीय कार्यालय हमीरपुर के नियोजन अधिकारी की ओर से जारी अलग-अलग नोटिसों में संबंधित व्यक्तियों को अवैध निर्माण तुरंत बंद करने तथा जमीन पर पूर्व की स्थिति बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। नियोजन अधिकारी ने इन नोटिस की अनुपालना न करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी भी दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here