
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी मैडम ललिता अरोड़ा ने आज सरकारी मिडिल स्कूल बसी जाना का अकस्मात दौरा किया। इस मौके पर उन्होंने मिशन समरथ के तहत बच्चों को दी जा रही शिक्षा के बारे में कक्षाओं में जाकर जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि मिशन समरथ के तहत बच्चों के अलग-अलग ग्रुप बनाए गए हैं। जिसके तहत उनको एक लेवल से दूसरे लेवल तक ले जाना होता है ताकि बच्चा अपने विषय को न केवल पढ़ सके बल्कि उसे लिखने के साथ-साथ समझ भी सके। उन्होंने कहा कि इससे बच्चों में आत्मविश्वास आता है तथा वह अपनी पढ़ाई को और भी तनदेही के साथ करता है। इसके अलावा उन्होंने स्कूल में सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को इस बात का ध्यान रखना होगा कि बच्चों को शिक्षा के लिए साफ माहौल मिले। सफाई की खुदाई है इस बात को हमें सार्थक करना होगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अध्यापकों से स्कूल में इनरोलमेंट बढ़ाने के लिए निजी स्तर पर प्रयास करने को कहा। उन्होंने कहा कि जब सरकार सरकारी स्कूलों में हर प्रकार की सुविधा उपलब्ध करवा रही है तो फिर स्कूल के आसपास के क्षेत्र के बच्चों का सरकारी स्कूलों में दाखिला होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हमें अभिभावकों को स्कूलों में मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देनी चाहिए जहां तक संभव हो सके उन्हें स्कूल आकर बच्चों को मिलने वाली सुविधाओं को देखने के लिए प्रेरित करना चाहिए। जिला शिक्षा अधिकारी में आशा व्यक्त की की इस साल सरकारी स्कूलों में बच्चों की संख्या पिछले साल के मुकाबले बढ़ेगी।












