तीक्ष्ण सूद ने सोम प्रकाश के एम.पी. लैड फंड से अम्बै वैली को दिए 2 लाख, 10 बैंच लगवाने का भी दिया आश्वासन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। अम्बे वैली रेजीडेंट सोशल एंड वेल्फेयर सोसायटी द्वारा एक बैठक का आयोजन विजय सूद के निवास पर किया गया। इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री तिक्षण सूद विशेष तौर पर शामिल हुए। सोसायटी के प्रधान दर्पण गुप्ता एवं सचिव विजय सूद द्वारा श्री सूद को कॉलोनी की ज़रूरतों से अवगत करवाया गया।

Advertisements

अम्बे वैली रेजीडेंट सोशल एंड वेल्फेयर सोसायटी ने श्री सूद का इसके लिए किया धन्यवाद

इस दौरान श्री सूद ने कॉलोनी की ज़रूरतों को देखते हुए मौक़े पर ही केन्द्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश के एम.पी.लैड फंड में से 2 लाख रुपये की राशि दी एवं 10 बैंच भी कॉलोनी में लगवाने की बात कही। सोसायटी द्वारा श्री सूद द्वारा दी गई राशि का धन्यवाद किया गया।

इस मौक़े पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय पठानिया, जिला उपाध्यक्ष पार्षद सुरेश भाटिया बिट्टू, महामंत्री विनोद परमार, भाजपा नेता अमित आगंरा, पार्षद राकेश सूद, महिला मोर्चा की पूर्व जिला प्रधान अर्चना जैन, यशपाल शर्मा एवं रामदेव यादव तथा सोसायटी की तरफ से सुनील शर्मा, संजीव सिंगला, पवन जिंदल, अरुण गुप्ता, सुशील गुप्ता, रवि गुप्ता, जे.एस. चौहान, संदीप जोशी, नाहर जैन एवं अन्य लोग उपस्थित हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here