
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। पहलगाम हमले के विरोध में होशियारपुर में शोक स्वरुप पहले ही बंद कर दिया था और आतंक के खिलाफ एकजुटता दिखाई थी। लेकिन पिछले एक-दो दिन से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट काफी शेयर की जा रही है, जोकि 30 अप्रैल को पंजाब बंद के बारे में है, पूरी तरह से झूठ एवं अफवाह है। इसलिए इस पोस्ट पर कोई विश्वास न करे। क्योंकि, 30 अप्रैल को होशियारपुर सहित पंजाब के सभी जिले सामान्य दिनों की तरह ही खुले रहेंगे। यह जानकारी व्यापार मंडल होशियारपुर के महामंत्री राकेश भारद्वाज ने जी।

उन्होंने कहा कि पहलगाम में जो घटना बुई वह निंदनीय और पीड़ादायक है, जिसका समस्त देशवासियों को दुख है। लेकिन कुछ लोग अफवाहें फैलाकर जनता को और परेशान करने का काम कर रहे हैं, जिन पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जिला प्रशासन और सरकार को भी चाहिए कि इस प्रकार की अफवाहें फैलाने वालों पर कार्यवाही करे ताकि लोग भ्रमित न हों।












