
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। सीआईएससीई (CISCE) बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए गए है। छात्र-छात्राएं आधिकारिक वेबसाइट cisce.org पर जाकर रिजल्ट चैक कर सकते है। आईसीएसई (ICSE) यानी 10वीं में 99.09% छात्र पास हुए हैं और आईएससी (ISC) यानी 12वीं में 99.02% छात्र पास हुए हैं।

रिजल्ट जारी करने की खबर को देते हुए बोर्ड ने ये भी बताया कि इस साल पास प्रतिशत में सुधार देखा गया है। कई छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने सभी सफल छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












