Sunday, October 11, 2026
Home Education समर कैंप में अपनी भाषा के साथ-साथ तेलुगू भी सीख रहे बच्चे 

समर कैंप में अपनी भाषा के साथ-साथ तेलुगू भी सीख रहे बच्चे 

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी मैडम ललिता अरोड़ा के मार्गदर्शन में सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में प्रिंसिपल अशोक कुमार की देखरेख में सात दिवसीय भारतीय भाषा समर कैंप आरंभ हुआ। इस दौरान बच्चों को तेलुगु भाषा के बारे में जानकारी देने का कार्यक्रम शुरू किया गया। अध्यापकों ने बच्चों को बताया कि जिस प्रकार हम अपनी भाषा को निरंतर पढ़ते लिखते  व बोलते हैं। इसी तरह हमें देश के दूसरे भागों में प्रचलित भाषाओं का भी ज्ञान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि तेलुगु दक्षिणी भारत में बोली जाने वाली एक प्रमुख भाषा है। उन्होंने बच्चों को तेलुगु भाषा में किसी से मिलते समय नमस्कार तथा दूसरों का हाल-चाल पूछने के बारे में जानकारी दी तथा उन्हें तेलुगु भाषा में गिनती के लिए उपयोग किए जाने वाले शब्दों के बारे में बताया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि जब हम कहीं बाहर जाते हैं तो हमें अगर उस क्षेत्र की भाषा का ज्ञान होगा तो हमें लोगों से मिलने में और उनकी संस्कृति को समझने में आसानी होगी। भारत में कई भाषाएं बोली जाती हैं हमारी संस्कृति ब सभ्यता की यह एक विशेषता है। अलग-अलग भाषा होते हुए भी हम एक सूत्र में परोए हुए हैं। इससे देश की एकता भी मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि हमको पूरी लगन के साथ इस भाषा को समझने का प्रयास करना होगा तभी इस समर कैंप का हम लाभ उठा सकेंगे। इस मौके पर मैडम कुलविंदर कौर, सुकृति कश्यप, किशोर लाल तथा अमनीत कौर ने बच्चों को तेलुगु भाषा के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चे तेलुगु भाषा को सीखने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here