Monday, October 12, 2026
Home Hoshiarpur मां भामेश्वरी देवी मंदिर में माता ऊषा रानी का पालन स्वरुप किया...

मां भामेश्वरी देवी मंदिर में माता ऊषा रानी का पालन स्वरुप किया गया स्थापित

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। मां भामेश्वरी देवी मंदिर गांव भाम में माता ऊषा रानी जी के पावन स्वरुप को स्थापित किया गया। इस मौके पर बहन विनोद कुमारी ने उनके स्वरुप को स्थापित करते हुए पूजा अर्चना की और सभी को बधाई दी। इस मौके पर पूजा अर्चना एवं पुजारियों द्वारा हवन यज्ञ किया गया।

Advertisements

इस अवसर पर देश विदेश से पहुंचे मां भामेश्वरी देवी के भक्तों एवं सेवकों ने मूर्ति स्थापना समारोह में भाग लिया और इस पावन पल के साक्षी बने। इस मौके पर सेवक गुरनाम, पूर्व पार्षद सुदर्शन धीर, बहन रविंदर, प्रशोत्तम लाल अमेरिका, रविंदर शारदा कैनेडा, अभिलाशा शर्मा, सोनिया दत्ता, शास्त्री सुनील शर्मा, गुरदीपपाल वर्मा व रामजी दास सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर में नतमस्तक होकर मां का आशीर्वाद लिया। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here