Monday, October 19, 2026
Home Hoshiarpur 8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, CM...

8 मई को जलालपुर से होगी नशा मुक्ति यात्रा की शुरुआत, CM मान व केजरीवाल करेंगे संबोधित

टांडा/होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान के अंतर्गत पंजाब को नशा मुक्त करने के लिए एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। इस कड़ी में 8 मई को मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान और नेशनल कन्वीनर आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल टांडा के गांव जलालपुर से नशा मुक्ति यात्रा का आगाज करेंगे। इस संबंध में तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए आज जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में एक अहम बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता विधायक जसवीर सिंह राजा गिल और डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने की।

Advertisements

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को समागम से जुड़ी तैयारियों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। विधायक जसवीर सिंह राजा गिल ने बताया कि यह यात्रा मुख्यमंत्री भगवंत मान की उस प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके अंतर्गत प्रदेश को नशे की चपेट से बाहर निकालने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस जनआंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और अधिक से अधिक संख्या में 8 मई को जलालपुर पहुंचें।

डिप्टी कमिश्नर ने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान व अरविंद केजरीवाल 8 मई को सुबह 11 बजे जलालपुर स्थित सचिन पैलेस में लोगों को संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि इस ऐतिहासिक समागम को सफल बनाने हेतु प्रशासन द्वारा व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और सुरक्षा, ट्रैफिक एवं अन्य व्यवस्थाओं को लेकर समस्त विभागों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। इस मौके पर अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी मौजूद थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here