Thursday, October 8, 2026
Home Crime पुरहीरां चौंकी के समीप हादसे में 5 युवक घायल, एक गंभीर

पुरहीरां चौंकी के समीप हादसे में 5 युवक घायल, एक गंभीर

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर पुरहीरां चौकी के समीप एक कार ने तीन मोटरसाइकिलों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिलों पर सवार 5 युवक घायल हो गए, इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है।

Advertisements

घायलों को तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनके परिजनों ने बताया कि उनके बेटे हलवाई का काम करते हैं और कहीं समारोह पर खाना बनाकर वापस लौट रहे थे, कि उक्त स्थान पर हादसे हो गया। अस्पताल में उपचाराधीन सुनील (32) के पिता विश्वनाथ ने बताया कि सुनील और राजेश (30) एक बाइक पर थे और पवन (36) एक अन्य बाइक पर थे, जबकि अन्य बाइस पर 2 लोग युवक सवार थे।

डाक्टर के अनुसार पांचों युवकों को चोटें आई है जिनमें से एक की हालत गंभीर देखते हुए उसे प्राइवेट अस्पताल रैफर किया गया है।

पुरहीरां चौकी के इंचार्ज सुखदेव सिंह ने बताया कि यह हादसा शाम के समय हुआ है और इसमें कुल 5 युवक घायल हुए हैं जिनमें से एक की हालत गंभीर है, जिसे एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल हादसे की जांच जारी है तथा बनती कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here