Saturday, October 24, 2026
Home Crime गांव सलेमपुर के नौजवान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, पत्नी व...

गांव सलेमपुर के नौजवान ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट बरामद, पत्नी व बुआ के लड़के पर लगाए आरोप

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। होशियारपुर के नजदीकी गांव सलेमपुर में नौजवान ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक नौजवान की पहचान अमनप्रीत सिंह पुत्र महिंदर सिंह निवासी सलेमपुर के रुप में हुई है। मृतक के पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। जिसमें उसने अपनी पत्नी अनिता व बुआ के लड़के सरबजीत पर आरोप लगाए है। सुसाइड नोट के मुताबक मृतक अमनदीप ने लिखा कि उसकी पत्नी सरबजीत के कहने पर करीब 1 महीना पहले घर छोड़कर चली गई थी, उस द्वारा बार-बार फोन करने के बावजूद भी वह घर नहीं लौटी।

Advertisements

उसने लिखा कि उसकी पत्नी सरबजीत के कहने पर घर में लड़ाई-झगड़ा भी करती थी। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के जिम्मेवार अपनी पत्नी अनिता व सरबजीत को ठहराया है व इंसाफ की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही सरपंच मेजर सिंह मौके पर पहुंचे और पुलिस को इस संबंधी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान दर्ज करके अगली कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here