Monday, October 19, 2026
Home Crime नई आबादी: घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी, राजेश ने पुलिस में...

नई आबादी: घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी, राजेश ने पुलिस में दी शिकायत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। गीता नगर नई आबादी में घर के बाहर खड़ा मोटरसाइकिल चोरी होने का समाचार है। इस संबंधी प्रभावित ने पुलिस में शिकायत दे दी है।

Advertisements

इस संबंधी जानकारी देते हुए राजेश कुमार पुत्र अशोक कुमार ने बताया कि गत रात्रि 20 मार्च को रात के समय जब वह काम से लौटा तो उसने अपना मोटरसाइकिल बजाज प्लाटिनम मटैलिक रंग (पी.बी.-07, एक्स-0375) घर के बाहर गली में खड़ा कर दिया था। सुबह जब वह काम पर जाने के लिए निकला तो मोटरसाइकिल वहां नहीं था।

आसपास क्षेत्र में पता करने पर जब मोटरसाइकिल का पता नहीं चला तो वे समझ गया कि किसी चोरी ने उसे चोरी कर लिया है। इस पर उसने तुरंत इसकी जानकारी थाना सिटी पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत मिलने पर जांच शुरु कर दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here