
हरियाणा (द स्टैलर न्यूज़)। हरियाणा के फरीदाबाद में तांत्रिक के कहने पर महिला ने अपने 2 साल के बेटे को पुल से नहर में फेंकने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मेघा की शादी 16 साल पहले कपिल लुकरा से हुई थी और उसके दो बच्चे हैं। वे फरीदाबाद की सैनिक कॉलोनी में एक फ्लैट में रहते हैं। उनकी बड़ी बेटी मान्या करीब 14 साल की है, जबकि बेटा तन्मय उर्फ रोनिक करीब 2 साल का था। महिला के पति कपिल लुकरा ने अपनी शिकायत में कहा कि मेघा लंबे समय से तांत्रिक मीता भाटिया से मिल रही थी और इस दौरान भाटिया ने मेघा को यह विश्वास दिलाया कि उसका बेटा एक सफेद जिन्न का बेटा है।

वह उसके पूरे परिवार को नष्ट कर देगा और इस बात ने मेघा को मानसिक रूप से परेशान कर दिया और मेघा करीब 5 बजे बिना किसी को बताए लड़के को गोद में लेकर घर से निकल गई। जैसे ही उसे इस बारे में पता चला, तो उसने उसकी तलाश शुरू कर दी और उसे सूचना मिली कि मेघा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जब वह पुलिस थेन में पहुंचा तो उसे जानकारी मिली कि मेघा अपने बच्चे को नहर में गिरा दिया। फिलहाल गोताखोरों की टीम नहर में बच्चे की तलाश कर रही है और पुलिस ने तांत्रिक महिला को हिरासत में ले लिया है।











