Saturday, October 31, 2026
Home Hoshiarpur सरकारी स्कूल अज्जोवाल में बच्चों के पोस्टर मेकिंग तथा राइटिंग मुकाबले करवाए...

सरकारी स्कूल अज्जोवाल में बच्चों के पोस्टर मेकिंग तथा राइटिंग मुकाबले करवाए गए

Oplus_131072

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। ब्यूरो ऑफ़ इंडियन स्टैंडर्ड के तहत सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल अज्जोवाल में बच्चों के पोस्टर मेकिंग तथा राइटिंग मुकाबले करवाए गए। इस मौके पर स्कूल की ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड की नोडल अधिकारी मैडम मनजीत कौर ने बताया कि ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड मानकीकरण, प्रमाणन और परीक्षण द्वारा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष एवं वास्तनविक रूप से कई तरह से लाभ पहुंचा रहा है। यह सुरक्षित विश्‍वसनीय गुणता वाले उत्पाद प्रदान करता है। उपभोक्‍ताओं के स्‍वास्‍थ्‍य जोखिम को न्‍यून करता है। निर्यात एवं आयात विकल्‍पों को प्रोत्‍साहित करता है। इसके तहत बच्चों को पता चलता है कि बाजार में केवल गुणवत्ता वाली चीज ही ठहर सकती हैं। जिन चीजों की गुणवत्ता नहीं होती वह कुछ समय के लिए तो मार्केट में अपना स्थान बनाती है लेकिन बाद में उसे मार्केट से हटाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस प्रोग्राम के तहत बच्चे कच्चे माल से समान तैयार करते हैं तथा उसे मार्केट में प्रस्तुत करते हैं। जिसके तहत वह इस बात का ध्यान रखते हैं कि उनके बनाए हुए सामान की गुणवत्ता बाजार में ठहर सके। वह अपने सामान को बनाकर ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड को भेजते हैं वहां से पास होने पर ही उनके बने सामान पर मोहर लगती है तथा वह मार्केट में उसे उतारते है।

Advertisements

उन्होंने बताया कि पोस्टर मेकिंग व राइटिंग कंपटीशन के दौरान विजेताओं को नकद पुरस्कार भी दिए गए। जिसके तहत भूमिका तथा काजल को पहला, जैस्मिन तथा भावना को दूसरा, जायल जोबी और मनजीत को तीसरा स्थान मिला। जबकि मुस्कान व कशिश को सांत्वना पुरस्कार प्राप्त हुआ। विजेताओं को प्रिंसिपल अशोक कुमार तथा मैडम मनजीत कौर ने नकद पुरस्कार वितरित किए।  इस मौके पर लेक्चरर संदीप सूद भी उपस्थित थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here