
रोहतक (द स्टैलर न्यूज़)। रोहतक में सीवर की गैस के चपेट में आने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत होने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान महाबीर उनके लड़के दीपक और लक्ष्मण के रूप में हुई है। जानकारी देते मृतक के पड़ोसी राजेश ने बताया कि जब महाबीर सीवर की सफाई करने के लिए सीवर का ढक्कर हटा रहा था तो वह सीवर में गिर गया और पिता को गिरता देख उसका लड़का महाबीर को बाहर निकालने आया और जब वह सीवर में उतरा तो वह भी गैस की चपेट में आ गया। पिता और भाई को देखकर लक्ष्मण भी सीवर में उतर गया और वह भी गैस की चपेट में आ गया।

जब परिवारक मैबरों ने देखा कि तीनों काफी देर तक बाहर नहीं आए तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी पुलिस और दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर तीनों को बाहर निकाला लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। तीनों की मौत की खबर सुनकर परिजनों में शोक की लहर पैदा हो गई।












