
बटाला (द स्टैलर न्यूज़)। जिला गुरदासपुर के बटाला में रिंपल ग्रुप द्वारा खोले गए शराब के ठेके के बाहर अज्ञात लोगों द्वारा हैंड ग्रनेड फेंका गया। घटना गत रात्रि की बताई जा रही है। शुक्र रहा कि वह फटा नहीं।

पुलिस ने ग्रनेड को कब्जे में लेकर जांच शुरु कर दी है। हमले की जिम्मेदारी आतंकवादी मनु अगवान एवं गोपी नवाशहरियन ने ली है और इस बारे में पोस्ट भी जारी की गई है। पोस्ट के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।












