
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। टौणी देवी पुलिस चौकी के तहत झनिक्कर गांव के रैन शेल्टर के नीचे एक गला सड़ा शव मिला है मौके पर पुलिस और पंचायत प्रधान पहुंच गए हैं। रैन शेल्टर की नीचे की ओर गहरी ढाप है। बदबू फैलने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। शव की हालत इतनी खराब हो गई है कि उसकी शिनाख्त करने में काफी वक्त लग गया। शव की पहचान कश्मीर सिंह पुत्र अमर सिंह उम्र 39 साल गांव अमरोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

पुलिस जांच कर रही है कि यह शव यहां कब से पड़ा हुआ है। जैसे ही झनिक्कर में डेड बॉडी मिलने की खबर फैली स्थानीय वार्ड सदस्य पूनम, पंचायत प्रधान रविंद्र ठाकुर तथा टौणी देवी पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी गई है।












