
कुल्लू (द स्टैलर न्यूज़)। कुल्लू जिले के निरमंड उपमंडल की घाटू पंचायत के शरमाणी गांव में अचानक भूस्खलन होने से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। भूस्खलन के कारण कई मकान मलबे में दब गए। राहत दल ने अब तक तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया है।

निरमंड के एसडीएम मनमोहन सिंह ने बताया कि ‘भूस्खलन ने गांव में भारी तबाही मचाई है। बचाव दल लगातार काम कर रहे हैं, लेकिन दुर्गम भौगोलिक स्थिति और दोबारा भूस्खलन की आशंका अभियान में बड़ी बाधा है।’ स्थानीय प्रशासन, पुलिस और आपदा प्रबंधन दल संयुक्त रूप से राहत और खोज अभियान चला रहे हैं।











